बिन्दकी/फतेहपुर । कानपुर से रोडवेज बस में बैठकर बिंदकी के लिए चला युवक जहर पुरानी का शिकार हो गया और बांदा शहर पहुंच गया । इधर परिजन लगातार खोजबीन करते रहे । पुलिस को सूचना भी दिया । बांदा शहर से अर्ध बेहोशी की हालत में बिन्दकी वापस लौटा । जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला जहानपुर बड़ा कुआं के पास का रहने वाला युवक अमित कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र राज किशोर शनिवार को रिश्तेदारी में कानपुर गया था । बड़े भाई सतीश कुमार के अनुसार उनका छोटा भाई अमित कुमार शनिवार की रात को कानपुर के झकरकटी बस स्टेशन के रोडवेज बस में कस्बे घर आने के लिए बैठा । जब शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब 1:30 बजे तक उनका भाई अमित कुमार घर नहीं पहुंचा तो सभी लोगों को चिंता सताने लगी । मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था ।
रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई । तभी थोड़ी देर बाद अमित कुमार लड़खड़ाते पैरों से ललौली चौराहे से मोहल्ला जहानपुर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया । जब परिवार के लोगों ने उसे रोका तो बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं था । उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
अमित कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने बताया कि अमित के जब से कानपुर जाने का रोडवेज बस का टिकट था । लेकिन आते समय बांदा शहर से बिन्दकी वापसी का टिकट था । ऐसा प्रतीत होता है कि जहर खुरानी का शिकार होने के कारण उनका भाई रोडवेज बस में बैठकर सीधे बांदा पहुंच गया और फिर सुबह बांदा से रोडवेज बस द्वारा बिन्दकी आया जहर खुरानी का शिकार अमित कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई के पास लगभग ₹5000 नगद थे । इसके अलावा सोने की अंगूठी भी थी जो मौजूद नहीं है । पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।
