बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील बिन्दकी के परिषदीय प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में बाल वाटिका कक्षा हेतु ई० सी० सी० ई० एजुकेटर पद की भर्ती का आवेदन सेवा योजन विभाग के पोर्टल से होना हैं । परन्तु सेवायोजन विभाग की वेबसाइट लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से तकनीकी खराबी के कारण बार-बार क्रैश,एरर ,आधार सत्यापन न हो पाने,सही प्रकार से न चल पाने की समस्या उक्त पद हेतु आवेदन करने वाले पात्र युवाओं,छात्रो-छात्राओ को जा रही हैं । जिसके कारण उनका नया पंजीकरण उक्त पोर्टल में नही हो पा रहा हैं एवं पूर्व से पंजीकृत लोग उक्त पद हेतु आवेदन नही कर पा रहे हैं ।
साइट में तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने को इच्छुक लोग कई घण्टो दिन -रात में स्वत:,इण्टरनेट कैफो,आँनलाइन की सहज जन सेवा केन्द्रो में इन्तजार कर रहे फिर भी सफलतापूर्वक आवेदन न हो पाने के कारण परेशान हो रहे एवं निराशा उनके हाथ लग रही ।
कुछ आवेदनकर्ता जो कि सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर पहुँचे उनका विभागीय अधिकारियों ने मदद करके अपनी आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करते हुए उनकी समस्या का निराकरण कराया परन्तु सहज जन सेवा केन्द्र एवं स्वत: से आवेदन नही हो पा रहा हैं ।
अन्तिम तिथि के दिन जनपद में आर० ओ० पद की भर्ती परीक्षा के सेन्टर कई जगह विद्यालयों में बनाये गये थे । परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता हेतु आँनलाइन कैफे एवं सहज जन सेवा केन्द्र भी बन्द थे जिसके कारण भी आवेदन करने वाले लोग दिनभर इधर उधर भटकते रहे ।
उक्त समस्या के समाधान हेतु आवेदन करने वाले युवक- युवतियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ उ०प्र० एवं जनपद फतेहपुर के जिलाधिकारी के नाम से सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि विधायक जय कुमार सिंह जैकी को सौंपा ।
ज्ञापन में उक्त पद की भर्ती के आवेदन की अन्तिम तिथि जनहित में बढ़ाये जाने एवं सेवा योजन विभाग की वेबसाइट सही,दुरस्त कराकर आ रही तकनीकी समस्या का समाधान कराने की माँग की । जिससे पात्र युवक, युवतियां उक्त पद की भर्ती का सफलतापूर्वक आवेदन कर अपना भविष्य उज्जवल कर लाभ प्राप्त कर सके ।
इस मौके पर प्रमुख रुप से समाज सेवी धर्मेन्द्र मिश्रा,सात्विक शुक्ला ,गोविन्द प्रजापति, निधी तिवारी, नीता शुक्ला, राम विशाल, पूजा सहित कई संख्या में आवेदन करने वाले युवक- युवतियां एवं संभ्रांत
नागरिक उपस्थित रहे ।
