फतेहपुर । युवा विकास समिति द्वारा असोथर ब्लॉक स्थित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पलटू पुरवा में बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे स्कूली बैग और कॉपी,किताबों का वितरण किया गया ।
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि यहा लगभग 150-200 बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं । यह कदम न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगा । बल्कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनकी शैक्षिक गति विधियों को भी बनाए रखने में मदद करेगी ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा,उपमन सरस्वती महाराज, मीडिया प्रभारी सुशील त्रिवेदी ,अवनीश त्रिवेदी ,ग्राम प्रधान मनोज निषाद,शंकरपुर जमेनी प्रधान जियालाल निषाद,नगर अध्यक्ष सुशील अग्निहोत्री लोग उपस्थित रहे ।
