फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा-11 व 12) योजनान्तर्गत समस्त वर्गों के छात्रों के लिए निर्गत संशोधित समय सारिणी के आधार पर 02 अक्टूबर 2025 को छात्रवृत्ति वितरण किया जाना है । जिसके अनुक्रम में समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर मास्टर डाटा से सम्बन्धित कार्यवाही पूर्ण करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों की मान्यता,स्वीकृति सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाईन डिजीटल सिग्नेचर से सत्यापित कराना सुनिश्चित करें । जिससे शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का ससमय अनु पालन सुनिश्चित किया जा सके ।
