फतेहपुर । जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा राखी,पोस्टर ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इन विद्यालयों में राजकीय हाईस्कूल कुसुंभी,राजकीय हाई स्कूल टेनी फतेहपुर,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिठवा अमौली इत्यादि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । उन्होंने बताया की हमारे विद्यालयों में पूरे उल्लास से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है । बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पोस्टर बनाए गए इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अध्यापक व अन्य स्टाफ द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ।
