बिन्दकी/फतेहपुर । हरदोई के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित सी बी एस ई ईस्ट जोन कलस्टर VI कबड्डी प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी के विद्यार्थियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बन कर विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया ।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण और छात्राओं ने अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया । छात्र छात्राओं का प्रदर्शन अद्भुत उल्लेखनीय रहा । जिसमें स्कूल के छात्र प्रांशु सोनकर, आयुष राज, आर्यन सोनकर, निखिल कनौजिया,अनुराग भारती,नितिन चौधरी,और प्रांजुल राज प्रथम रहे ।
छात्रा स्वेता देवी,श्रेया,भावना,माही यादव,गुड़िया पटेल,रीती, आयुषी सिंह,वर्षा पाण्डेय, प्रीतिका, अंशिका पाल और आराधना द्वितीय रही और रजत पदक हासिल किया । छात्र में आयुष राज और छात्राओं में भावना वेस्ट राइडर रही ।
इस मौके पर उनके कोच अनुराग एवं सुमन भी उनके साथ रहकर उत्साह वर्धन किया । बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य डाॅ. नितिन तिवारी द्वारा बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया ।
