– 270 पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने का दिया संदेश
फतेहपुर । बढ रहे प्रदूषण आज एक सबसे बडी़ चिंता का विषय है । हरे भरे वृक्षों का अंधाधुंध कटान, पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा मानव जीवन के लिए गहराता जा रहा है । ऐसे में आम लोगों का पर्यावरण के प्रति गम्भीर होने की आवश्यकता है । इसी बात से चिंतित देवमई विकास खंड के डुड़रा गांव में बृहद संख्या में पौधारोपण कर के यहाँ के निवासी राजीव लोचन मिश्र ने जागरुकता की मिसाल पेश किया है ।
अगर ऐसी ही जागरुकता हर देश वासी में आ जाए तो काफी हद तक पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है पर्यावरण प्रेमी प्रगति शील किसान राजीव लोचन मिश्र (बोलू)ने उद्यानिकी पौधों को रोपित किया है ।
श्री मिश्र का कहना है कि इन पौधों के संरक्षित हो जाने से फल और छाया के साथ साथ मानव जीवन के लिए अमूल्य भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन का भी उत्सर्जन होगा । पर्यावरण की दृष्टि से जहाँ पौधारोपण लाभदायक है । वही किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध होगा ।
उन्होंने बताया कि आज डुंगरा गाँव में 150 नींबू,10 कुंभ काट,90 आम,पांच बेर,थाई पिक के 10,अमरुद,खिन्नी, नाशपाती,हरमन एप्पल 91,ताइवान जामुन आदि के पौधों का रोपड़ किया गया है । इनके द्वारा किए गए पौधारोपण से अन्य बडे किसानों को भी सीख लेनी चाहिए । वृक्षारोपण से “आम के आम गुठलियों के दाम”वाली कहावत को भी चरितार्थ किया जा सकता है । जहाँ हमारा वातावरण प्रदूषण मुक्त हो सकेगा वही आमदनी का भी श्रोत ईजाद होगा ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान गोरेलाल, अखिलेश बाजपेई ,कार्तिकेय बाजपेई, मांडवी, अर्पण मिश्रा, दीपक पांडेय, सर्वेश पांडेय आदि लोग साक्षी बने । राजीव लोचन मिश्र द्वारा इस अवसर पर कुल 270 पौधे लगाए गए हैं और इनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया ।
