बिन्दकी/फतेहपुर । नमकीन लादकर कानपुर से बांदा जा रही ओवरलोड पिकअप लोडर को एआरटीओ ने पकड़ लिया एआरटीओ ने कानूनी कार्रवाई करके कोतवाली पुलिस को सौंप दिया । इस मामले को लेकर ओवरलोड गाड़ी चालकों में हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार नगर के ललौली चौराहे के समीप बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे एआरटीओ ने नमकीन लादकर कानपुर से बांदा की ओर जा रहे ओवरलोड पिक अप लोडर को पकड़ लिया । जिसके चलते अन्य ओवरलोड वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया ।
एआरटीओ ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करके नमकीन लदे ओवरलोड पिकअप लोडर को बिन्दकी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया । कोतवाली पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई किया ।
बताया जाता है कि एआरटीओ द्वारा लगातार ओवरलोड तथा ओवर हाइट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । ऐसी गाड़ियों को सीज कर उन पर जुर्माना किया जा रहा है । जिस गाड़ी मालिकों तथा गाड़ी चालकों पर हड़कंप मचा हुआ है ।
