फतेहपुर । नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आफाक निवासी पनी मोहल्ला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है ।
मोहम्मद अकीब ने बताया कि उसने उसको एक झूठे एवं द्वेषपूर्ण मुकदमे में नाम जोड़े जाने के संबंध में निष्पक्ष विवेचना हेतु एसपी से गुहार लगाई है । वे वर्तमान में कनिष्ठ लिपिक नगर पालिका परिषद फतेहपुर में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है ।
थाना कोतवाली में दर्ज एक मुकदमा में कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यक्तिगत द्वेष, दुर्भावना एवं षड्यंत्र के तहत उनका नाम झूठे एवं बेबुनियाद तरीके से शामिल कर दिया गया है । जबकि पीड़ित का उक्त घटना से कोई लेना देना ही नहीं है । घटना के समय पीड़ित अपने घर पर मौजूद था और जिसका सीसीटीवी फुटेज के रूप में स्पष्ट साक्ष्य भी उपलब्ध है । उसको गलत फसाया जा रहा है वे एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी है और सदैव कानून का पालन करते हुए अपनी सेवाएं ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हैं । कुछ कथित लोगों ने जानबूझकर पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने तथा उसकी सरकारी सेवा को प्रभावित करने की नियत से इस प्रकरण में झूठा फसाया गया है ।
मांग की गई है कि यदि इस प्रकरण की निष्पक्ष पारदर्शी एवं तथ्यों के आधार पर विवेचना कराई जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पीड़ित को झूठे तरीके से इस मुकदमे में नामजद कराया गया है ।
