बिन्दकी/फतेहपुर । भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा फतेहपुर की पूर्व सांसद निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों में खुशी का माहौल छा गया । भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाया और खुशी का इजहार किया व मोबाइल द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति को बधाइयां दी । कस्बे के गांधी चौराहे में बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा फतेहपुर की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया । भाजपा के लोगों ने पटाखा दाग कर जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का खुशी मनाई गई । भाजपा के लोगों ने मोबाइल के द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति को बधाई भी दी ।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री रोहित कश्यप,भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, महामंत्री अंकित गुप्ता, महामंत्री सौरभ बाजपेई, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर के अलावा विनय कुमार,प्रज्वल गुप्त,लक्ष्मी चंद उर्फ मोना, मुकेश कुमार, नीलेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहे ।
