— अनशन के दौरान चंदन बाबा बेहोश, मौके पर पहुचे डॉक्टर कर रहे जांच ।
— प्रशासन ने दिया समझाने का प्रयास,प्रदर्शनकारियों ने कहा- मांगे पूरी होने पर ही टूटेगा अनशन
वाराणसी । प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में UGC 2026 के विरोध में चल रहा आंदोलन अब उग्र रूप ले लिया है । शास्त्री घाट पर सवर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना आज 27वें दिन भी जारी रहा । आज भी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को अनशन तोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया । लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे ।
वही प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को सुनने के लिए आज तक कोई बड़ा अफसर नहीं आया । इसी बीच आज भूख हड़ताल के दौरान सनातनी चंदन बाबा की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर ही बेहोश हो गए । इस मौके पर मौजूद डॉक्टर ने तुरंत उनकी जांच की और हालत को देखते हुए अस्पताल भिजवाना जरूरी बताया है ।
