नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं ।
प्रधानमंत्री ने परिसीमन पर कहा कि “मैं आज ज़िम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी । किसी के साथ अन्याय नहीं होगा ।”
“पहले जो परिसीमन हुआ है और जो अनुपात पहले से चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा । उसी के अनुसार परिसीमन होगा ।”
“अगर गारंटी चाहिए, तो मैं गारंटी भी देता हूं ।”
उन्होंने महिला आरक्षण पर कहा कि “हम भ्रम में न रहें कि हम कुछ नारी शक्ति को दे रहे हैं, ये उनका हक है और हमने कई दशकों से रोका हुआ है आज उसका प्रायश्चित कर हमें उस पाप से मुक्ति पाने का अवसर है ।”
