ट्रंप के डिनर से पहले उनके गोल्फ कोर्स के पास से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ़्तार किया है ।
अमेरिका । कैलिफ़ोर्निया में अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ़ कोर्स के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है । ट्रंप वहां पर फंड जुटाने के लिए आयोजित एक डिनर में शामिल होने वाले थे ।
जांचकर्ताओं का कहना है कि रैंचो पालोस वर्डेस में ट्रंप के नेशनल गोल्फ कोर्स से 38 साल के जेनिन जॉन टैले को गिरफ़्तार किया गया है,उनके पास से एक पिस्तौल और गैर-कानूनी गोला-बारूद बरामद किया गया है ।
लॉस एंजिल्स शेरिफ़ डिपार्टमेंट के अनुसार जेनिन को गोल्फ़ कोर्स के मैदान में घूमते हुए फ़ोटो और वीडियो लेते हुए और सुरक्षा-योजना से जुड़ी गतिविधियों पर नज़र रखते हुए देखा गया ।
