उदयनिधि स्टालिन की ओर से कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है ।
तमिलनाडु । राज्य के डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ले गई ।
उन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के ख़िलाफ़ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफ़आईआर दर्ज की गई थी । उदयनिधि स्टालिन की ओर से कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्षी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है ।
बीजेपी छोड़ चुके अन्नामलाई ने कहा “जब मैं कल वैगई नदी की सफ़ाई कर रहा था,तो मैंने सोचा, क्या इससे भी ज़्यादा गंदगी हो सकती है ? फिर मैंने उदयनिधि स्टालिन का भाषण सुना ।”
तमिलनाडु बीजेपी की उपाध्यक्ष ख़ुशबू सुंदर ने कहा “मैंने उदयनिधि स्टालिन का भाषण सुना यह बेहद घटिया और बहुत अपमानजनक था । इससे वही राजनीतिक सोच दिखती है । जिसे वह आगे बढ़ाना चाहते हैं । अगर ऐसी सोच रखने वाले लोग किसी राजनीतिक पार्टी की अगुवाई करना चाहते हैं और एक दिन राज्य चलाना चाहते हैं, तो भगवान ही बचाए ।”
उन्होंने कहा “विपक्ष के नेता को तृषा से बिना किसी शर्त के सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए ।”
