रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीएव पर मिसाइलों से हमला किया है ।
World Breaking News Update Live । यूक्रेन की राजधानी कीएव पर रूस ने मिसाइलों से हमला किया है इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है । जब कि 22 लोग घायल हुए हैं ।
यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है । यूक्रेन के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा “दुश्मन एक बार फिर कीएव पर ज़बरदस्त हमला कर रहा है ।” मंगलवार की देर रात हुए इस हमले के दौरान घंटों तक सायरन बजते रहे । शहर के भीतर और बाहरी इलाकों में कई मिसाइलें गिरीं ।
तकाचेंको ने कहा कि बोरिस्पिल ज़िले में नौ, बुचा ज़िले में चार और फ़ास्टिव ज़िले में एक व्यक्ति की मौत हुई ।अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं । यूक्रेन की सेना ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर आम नागरिकों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है । हालांकि, इस हमले पर रूस की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है ।
