कौशांबी । सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अटसराय नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई ।
मृतक की पहचान विवेक यादव के रूप में हुई है । जो जौनपुर जनपद के विशुनपुर गांव के निवासी थे । बताया जा रहा है कि विवेक यादव 112 सेवा में फतेहपुर के हथगाम क्षेत्र में तैनात थे और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे । इसी दौरान अटसराय नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी । जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।
