– क्षेत्र,गांव-गांव,नगर,गली,मुहल्लों में घर घर बस रहे – दयालु ।
– जन-जन के नारों से गुलजार हुआ समाजवाद ।

Edited by Amit Kumar ‘Dev”‘
फतेहपुर/बिन्दकी : यूपी विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही दिन बाकी है । लेकिन उससे पहले ही प्रदेश में चुनावी संघर्ष की सरगर्मी अत्यंत रोचक हो गयी है । विधानसभा चुनाव में शायद इस बार कई जगह पर काटे की टक्कर हो ।
कहते हैं चुनावी गलियारों में भ्रामक बातें,भ्रामक प्रचार प्रसार, अपवाहें कुछ अराजक तत्वों द्वारा इधर उधर बहुत उड़ाया जाता है । क्योंकि ये अपवाह वही लोग उड़ाते हैं जो अपने पतन की खुशबू महसूस करते हैं ।

ऐसे मामलों में एक ऐसा मामला है जहाँ विपक्षी पार्टी और क्षेत्र के कुछ ऐसे अराजकतत्व लोगों द्वारा भ्रामक अफवाह फैलाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की गरिमा पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं । नगर का,क्षेत्रीय जमीनी प्रत्याशी होने के कारण कोई भी दयालु को पचा नहीं पा रहा है । क्योंकि बाहरी इलाके के प्रत्याशियों को जनता ने बहिष्कृत कर दिया है जब बाहरी प्रत्याशी आते है तो जब वोट मांगते हैं तो जनता विकास पूछतीं है तो जब विकास धरातल पर है तो जनता क्यो न बाहरी प्रत्याशियों को दौड़ने का काम क्यो न करे । इस बार जनता समाजवादी पार्टी का अपना क्षेत्रीय विधायक बनाने का मन बना लिया है ।
इसलिए जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्याशी के ऊपर विपक्षी पार्टियां और अराजक तत्वों द्वारा अफवाह उड़ाई जा रही है जो पूरी तरह से गलत व निराधार है ।
इस बाबत जब हमारे संवाददाता ने जब 239_ बिन्दकी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता से इस उड़ती हुई अफ़वाह के बारे में पूंछा तो उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र,नगर,मुहल्लों में जो मेरे ऊपर धार्मिक,जातिगत बोल बोलने पर जो भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है वो पूरी तरह से बेबुनियाद है । अफवाहें इसलिए फैलाई जा रहे हैं क्योंकि विपक्षी दलों की परास्तता का प्रमाण है । उनको हार का डर है क्योंकि जनता लोकतंत्र के साथ खड़ी,समाजवादी विचारधारा के साथ खड़ी है,देश के संविधान को बचाने के लिए साथ खड़ी है । इसलिए जनता समाजवाद (साइकिल) के साथ खड़ी हो गई है । इसलिए नगर और क्षेत्र के कुछ लोग अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं । कोरोना काल में दयालु गुप्ता द्वारा लगातार निःस्वार्थ भाव से राशन घर घर पहुचाने का काम किया । लोगो को दूसरे राज्यों से लाने की व्यवस्था करायी जिस कारण इनकी लोकप्रियता दूर दूर तक पहुँच गयी और आम जन,नागरिक उन्हें अपने बेटा की भांति मानते हैं ।

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में शानदार काम किया था उन्होंने प्रदेश के हर अस्पतालों को एम्बुलेंस दिया ,100 नम्बर पुलिस की गाड़ियां उपलब्ध कराई जिससे लोगो को समय से न्याय मिल सके और भी बहुत से ऐसे कार्य किये जो कागजों में नही रहा सारा काम जमीनी स्तर पर रहा जिसका प्रमाण नागरिक हैं । जिसका नतीजा यह रहा कि जब कोरोना वैश्विक महामारी से सम्पूर्ण विश्व आहत में है उस समय भी समाजवादी सरकार की एम्बुलेंस ही काम आयी । मगर आज ऐसी स्थित है कि 40 परसेंट एम्बुलेंस गाड़ियां खड़ी होकर सड़ रही है । सरकार चाहती है कि जय एंबुलेंस सेवा खत्म हो जाए क्योंकि इसमें समाजवादी विचारधारा और उनकी नीतियां जुड़ी हुई है और जो अफवाह की बात है अगर ऐसा होता तो इनकी इंटेलिजेंस खुफिया एजेंसी यह बता दे की समाजवादी पार्टी आज सभी जगह आगे है ।

हम लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा है । गांव गाँव,गली गली,मुहल्ले-मुहल्ला में एक ही आवाज है अखिलेश यादव की विचारधारा और उनकी नीतियां जिससे हर समाज का नागरिक समाजवादी पार्टी की सराहना करते हुए दिख रहा है । जिस कारण विरोधी और विपक्षी दलों के लोग डरे सहमे हुए हैं कि स्थानीय प्रत्याशी आ गया है जो नेता नही बेटा के रूप में जनसंपर्क कर लोगो के दिलों में समाजवादी भावनाओं को जगा दिया है । आज समाजवादी पार्टी हर एक जगह पूरी तरह से बढ़ गयी है । यह सब क्षेत्र के लोग भलि भाँति जानते है । पत्रकारों को भी कहा कि आप समाज की सच्चा मार्गदर्शन है । आप सभी जागरूक लोग हैं ।

उन्होंने कहा कि समाज को बचाना है,लोकतंत्र बचाना है यहाँ लगभग 3 वर्षों से गरीब परिवार के बच्चे स्कूल नही गए हैं वो शिक्षा से वंचित रह गए हैं । आप सब इस व्यवस्था को समझिए लोगो का व्यापार चौपट हो गया है उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आमजन अपने घर के लिए वापस आने की चाह रख रहा था तो सरकारी बसों की व्यवस्था नही थी और जब मोदी की रैली होती है तो सरकारी से लेकर जो भी बसे थी वो लगाई जा रही थी ।

क्या यही लोकतंत्र है ?
ये लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान की हत्या कर रहे हैं । इसलिए इस बार संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार को जनता हटाने का मन बना चुकी है । जनता खेत ताके ताके परेशान हो गया है जानवर उनके खेतों की फसल बर्बाद कर रहे हैं यूरिया खाद से खेत बो रहे हैं । आपको सोचने की जरूरत है कि जब हमारी एक पीढ़ी अनपढ़ हो जाएगी तब आप जागेंगे इसलिए आप सब जागे और लोकतंत्र की रक्षा करे ।
