रविवार को पटना में आयोजित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे ।
बिहार । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी अगले 30साल तक सत्ता में नहीं आएंगे अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है ।
पटना में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा “30 साल बाद कौन रहेगा? मैं 85 साल का हूं वह लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी बातें कहते हैं जब तक उनके पास ये ईवीएम हैं और जब तक उन पदों पर उनके अपने वफ़ादार लोग बैठे हैं । तब तक उनके दावों का यही आधार है उनके अपने लोगों ने भी कहा है कि गड़बड़ी हो रही है ।”
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए पिछले दो साल में हुए सभी विधानसभा चुनाव रद्द किए जाने चाहिए और उन राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए ।”
रविवार को पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती मनाई गई । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे । श्रीकृष्ण सिंह बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे ।
कार्यक्रम में उनके भाषण के दौरान ऑडिटोरियम में बैठे एक शख़्स ने पीएम मोदी समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए । इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे नाराज़ भी होते देखे गए । जिसके बाद वहां थोड़ी गहमागहमी की स्थिति बन गई । इसके बाद उस शख़्स को वहां से बाहर निकाला गया ।
