फतेहपुर । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आयोजन आज 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जा रहा है । जिसके मद्देनजर आज जनपद फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा PET परीक्षा के दृष्टिगत श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज,एस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया ।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसी टीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया ।
साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के आला अधिकारियों द्वारा PET परीक्षा को सकुशल , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है ।
