अम्बेडकरनगर । UPSSSC PET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं । आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र स्थित बी. एन.के.बी. पीजी कॉलेज में परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया ।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परीक्षार्थियों की सुविधाओं और परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया । साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया ।
