नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़ीमतों में तेज़ी के बीच जेट फ़्यूल (एटीएफ़) और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं ।
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक़ रविवार से एटीएफ़ की क़ीमत में 1.37 रुपये प्रति लीटर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एल पीजी सिलेंडर की क़ीमत में 10 रुपये का इज़ाफ़ा किया गया है ।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार एटीएफ़ की क़ीमत अब 138.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है । जेट फ़्यूल के दाम में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी की गई है । इससे पहले 1 अक्तूबर को एटीएफ़ की क़ीमत में 16 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी ।
कांग्रेस ने इस पर तंज़ करते हुए कहा कि दिवाली से पहले ‘महंगाई मैन’ का चाबुक फिर चला है । वहीं होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 10 बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है ।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है । 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 942 रुपये पर स्थिर है ।
इसके अलावा पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।
