नई दिल्ली । राज्य के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोट चोरी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है ।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “जबसे ये तय हुआ कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली होगी तबसे ये आवाज उठ रही है हम उन तमाम लोगों के ख़िलाफ़ हैं । जिन्होंने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है ।
अखिलेश यादव ने कहा “हम उनके खिलाफ एकजुट हुए हैं तब से सुना है कि उन्हें भी याद आ गया है कि वो भी हम लोगों के साथ शामिल होना चाहते हैं । जहां से मैं चुनकर आया हूं वहां से आने वाले साथी जानते हैं कि उसी समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि 1 करोड़ 27 लाख वोट काट दिए गए हैं ।”
अखिलेश यादव ने कहा “अब बीजेपी वालों को भी याद आ रहा है कि उनके भी वोट कट गए हैं । मुझे खुशी है कि काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया है । दो रात तीन दिन काउंटिंग करवाकर चंडीगढ़ वाली चाल चलना चाहते थे लेकिन कामयाब नहीं हुए । डबल इंजन वाले डबल हार और डबल जीरो उन्हें उत्तर प्रदेश में मिलने का काम हुआ है और वो क्षेत्र काशी है । जिसे क्योटो भी कहते हैं ।”
अखिलेश यादव ने कहा “बंगाल से पहले यूपी के रामपुर में फोर्स लगाकर वोट की चोरी की घरों में जाकर धमकाया कि बाहर निकले तो जेल जाओगे । तस्वीरें भूली नहीं जाती.जब पुलिस अधिकारी ने महिला को वोट देने से रोका था ।”
अखिलेश यादव ने कहा “आज रामलीला मैदान लोकतंत्र का हल्दी घाटी बन गया है । जो यूपी में आए थे वो यूपी से बाहर जाएंगे । यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं ।”
अयोध्या में कथित चंदाचोरी को आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा “जिन्होंने चंदाचोरी की है । उनका नाश तो होगा ही लेकिन इस बार सर्वनाश होने जा रहा है ।”
मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “सबसे बड़ी कड़ी हैं । इसके साथ एक बड़ी कंपनी भी शमिल है । हमने मुंहनोचवा सुना था ये वोट नोचवा हैं । अब इनका अंत होने जा रहा है । युवाओं पर पड़ी एक-एक लाठी,एक-एक जख़्म का बदला लेंगे ।”
