नई दिल्ली । ‘वोट बचाओ देश बचाओ रैली’ में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है ।
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा “पीएम मोदी और शाह ने युवाओं-महिलाओं और दलितो का वोट छीनने की कोशिश की है उसके खिलाफ हम लोग यहां इकठ्ठा हुए हैं ।”
आगे उन्होंने कहा “पीएम मोदी ने अपने चेले को बैठाकर आज सबके वोट को तोड़ने-फोड़ने का काम कर रहे हैं उस ज्ञानेश कुमार को निकालने के लिए आज हम यहां पहुंचे हैं । जब तक वो नहीं हटेंगे तबतक हम रुकेंगे नहीं ।”
अपने संबोधन में खड़गे कहते हैं कि “अगर ज्ञानेश कुमार ज़मीन के अंदर भी गए तो उनको उठाकर बाहर लाएंगे पीएम मोदी जी आप सीबीआई-ईडी को लगाकर आप डराते हैं । एजेंसियों का इस्तेमाल करके जो डराने का काम आप कर रहे हैं हम उससे डरने वाले नहीं है ।”
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा “प्रधानमंत्री लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं वो वोट चुनने का काम कर रहे हैं वो जनता के चुने प्रधानमंत्री नहीं हैं ।”
बीजेपी की सरकार को चोरी की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि “चाहे बिहार हो यूपी हो ये सब चोरी से बनी सरकार है । मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा । मैं आपसे अपील करता हूं कि हम एक होकर लड़ेंगे, संविधान को बचाएंगे ।”
