बांग्लादेश । देश के ढाका में मीरपुर और ग़ाज़ीपुर में कपड़ा श्रमिकों ने 30 हज़ार टका वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । मीरपुर में श्रमिकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई ।
प्रदर्शनकारियों ने सुबह के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वाहन में आग भी लगा दी । मीरपुर में झड़पों के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार भी किया । इस बीच श्रमिकों की मांगों के मुताबिक़ सरकार ने पहले ही छह सदस्यीय वेतन बोर्ड का गठन कर दिया है ।
रविवार सुबह बांग्लादेश के श्रम मंत्री अरिफुल हक़ चौधरी ने वेतन बोर्ड के गठन की घोषणा की । उन्होंने श्रमिकों से विरोध प्रदर्शन बंद करने और काम पर लौटने का आह्वान किया ।
इसी बीच श्रम मंत्री ने आरोप लगाया “मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कुछ राजनीतिक संगठन एक अस्थिर वातावरण बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से ये सब कर रहे हैं मुझे लगता है कि जनता और श्रमिक इस बात को अच्छी तरह समझ जाएंगे ।”
नव निर्धारित न्यूनतम वेतन के संबंध में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि “वेतन बोर्ड का औपचारिक गठन हो चुका है बोर्ड के सदस्य आपसी चर्चा और समीक्षा के माध्यम से जल्द से जल्द स्वतंत्र रूप से उचित वेतन निर्धारित करेंगे ।”
