नई दिल्ली । बीजेपी के नेता संबित पात्रा रामलीला मैदान में दस लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल किया । दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर विपक्ष को घेरा है । बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने रैली में दस लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाए ।
संबित पात्रा ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा “दस लाख लोग कहां थे ?
हमें दिखाइए । इस तरह के पैंतरों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता है । इतनी सारी पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद वे दस लाख लोगों को भी नहीं जुटा पाए ।”
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ‘पीएम’ शब्द के मायने समझाते हुए कहा “पीएम का मतलब सिर्फ़ प्राइम मिनिस्टर नहीं होता है । इसमें ‘पी’ का मतलब पसीना और ‘एम’ का मतलब मेहनत होता है । कोई भी प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से ही बनता है ।”
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शिव जी की बारात’ वाले बयान पर कहा कि वो देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा “राहुल जी, न तो आप शिव हैं और न ही जिस अराजकता में आप भारत को डुबोना चाहते हैं, यह शिव जी की बारात नहीं ।”
