एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीनओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार और उसके मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है ।
एक समारोह में अपनी बात रखते हुए ओवैसी ने कहा, “वे गोडसे के वंशज हैं । वे उसी मानसिकता के हैं, जिस मानसिकता के लोगों ने गांधी की हत्या की थी । वे वही लोग हैं जो आंबेडकर के संविधान का अनादर करना चाहते हैं । वे क़ानून के शासन पर भरोसा नहीं करते हैं । वे मतपत्रों की जगह गोलियों पर भरोसा करते हैं ।”
They are descendants of Godse. They are people with the mindset same as those who killed Gandhi. They are the same who want to disrespect the Constitution of Ambedkar. They don't trust rule of law but rule of gun. They don't trust ballots but bullets: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/PnsSW2MHIr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 9, 2022
संभल विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि ‘सीएम कहते हैं कि उन्होंने सभी तरह के अपराधों का ख़ात्मा कर दिया है । अब कोई भी अपराध करने के बारे में सोचकर ही डर जाता है । अपराधी और माफ़ियाओं का सफ़ाया किया जा चुका है । फिर वे कौन लोग थे । जिन्होंने मेरे ऊपर हमला किया ?’
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पीएम और गृहमंत्री पर तंज़ करते हुए ओवैसी ने कहा कि वे दावा करते हैं कि अब हर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होगा । फिर वे कौन लोग थे जिन्होंने गोलियां चलायीं ?
ओवैसी ने अपने भाषण की एक क्लिप ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है और लिखा है- सुन लो बाबा !
पिछले हफ़्ते गुरुवार को ओवैसी जब मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे तो उनकी कार पर हमला हुआ था । इस मामले में यूपी पुलिस ने सचिन शर्मा और शुभम नाम के दो लोगों को गिरफ़्तार किया है ।
सुन लो बाबा! @myogiadityanath pic.twitter.com/y74hkaHVn1
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 8, 2022
इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एआईएमआईएम चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी से उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र ज़ेड श्रेणी की सिक्योरिटी स्वीकार करने का आग्रह किया था लेकिन यूपी के अमरोहा में एक रैली के दौरान ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सिक्योरिटी नहीं चाहिए ।
ओवैसी का कहना था कि उन्हें पसंद नहीं है कि बंदूक लेकर लोग उनके आगे पीछे चले । इस दौरान उन्होंने सीएए के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों का ज़िक्र भी किया ।
ओवैसी ने कहा, ”हम देश के गृह मंत्री से अपील करते हैं कि असदुद्दीन की जान की क़ीमत उत्तर प्रदेश में CAA प्रदर्शन के दौरान मरे 22 लोगों से बढ़कर नहीं है ।
ओवैसी की जान की क़ीमत पहलु,रक़बर,अख़लाक़ से बढ़कर नहीं । अगर दलित,पसमांदा,कमज़ोर महफ़ूज़ रहेंगे तो ओवैसी भी महफ़ूज़ रहेगा ।’
