बिन्दकी-फतेहपुर । सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर के चार दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की दोपहर बाद से ही मेला देखने वाले लोगों की भीड़ आने लगी थी ।
श्रद्धालुओं ने मां देवी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद पाया वही छोटे-छोटे बच्चों ने झूले का आनंद लिया देर शाम होते ही पूरा मेला मैदान बिजली की जगमग रोशनी से सराबोर हो गया ।
नगर के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी स्थिति सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर के चार दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई ।
हालांकि मां ज्वाला देवी के दरबार में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु मां ज्वाला देवी के दरबार में माथा टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।
माना जाता है कि मां ज्वाला देवी के दरबार में जो 20 श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है । मां देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं । इसी मान्यता के अनुसार पूरे वर्ष मां ज्वाला देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का आना बना रहता है । वही चल रहे चार दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी के दरबार में माथा टेककर मन्नत मांगी और प्रसाद चढ़ा कर आशीर्वाद पाया । वही दोपहर बाद से ही मेला देखने आने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी थी महिलाओं ने दुकानों में जमकर खरीददारी किया खासकर कम कीमत वाले सामानों को खरीदने के लिए महिलाओं में होड़ लगी रही । वहीं महिलाओं ने गोलगप्पे खाए बच्चे भी मूंगफली व केला के लिए मचल ते रहे । वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुब्बारे व बांसुरी खरीदी। उधर देर शाम होते ही पूरा मेला मैदान बिजली की जगमग रोशनी से नहा गया मां देवी का दरबार सुंदर भव्य सजावट से जगमग आ रहा था ।
मां ज्वाला देवी मेला कमेटी के अध्यक्ष जितेन सिंह बबलू के अलावा उपाध्यक्ष भारत सिंह गौतम कोषाध्यक्ष सभासद बृजेश कुमार के अलावा केशव कुमार पांडे शिव करण सिंह चौहान महामंत्री सीताराम कपाड़िया के अलावा मीडिया प्रभारी सोनू सैनी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिंह मान सिंह जीतू सैनी सिद्धार्थ सिंह चौहान रोहित सिंह अमित सिंह चंदेल सोम ठाकुर आदर्श चौहान बृजभान सिंह सहित तमाम मेला कमेटी के लोग लगातार मेला मैदान की देखभाल कर रहे थे । वही भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की भारी व्यवस्था की गई थी देर शाम से संस्कृतिक कार्यक्रम चालू हुआ जो रात भर हुआ । जिसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही ।
