बिन्दकी/फतेहपुर । पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर आज बिन्दकी मुख्यालय के पुष्प वाटिका गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का तहसील पत्रकार संघ द्वारा आयोजन कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कही ।
उन्होंने ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े लोगों को हमेशा विद्यार्थी बने रहने की आवश्यकता है । उन्होंने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजीव माथुर ने करते हुए गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता के जरिए समाज सेवा भी करने का काम करने की आवश्यकता है । उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम को जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन फतेहपुर के जिलाध्यक्ष अजय भदौरिया “अजेय” संरक्षक मंडल सदस्य रवीन्द्र त्रिपाठी,जिला महामंत्री जयकेश पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार डॉ० ओम प्रकाश त्रिपाठी ‘फौजी’,लोकनाथ पाण्डेय,रियासुद्दीन ,अमरदीप त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरुण द्विवेदी ने किया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह का अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र व चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया गया ।
वहीं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम को भी अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया ।

25 लाख की जनसहयोग से पुलिस बैरक निर्माण कराने वाले कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव व सहयोग करने वाले प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह को भी सम्मानित किया गया ।
जिलाध्यक्ष अजय भदौरिया का किशनपुर क्षैत्र के पत्रकारों ने चांदी का मुकुट पहना कर,अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर पत्रकार डॉ० जौहर रजा,संतोंष त्रिपाठी,रामाधार उमराव,शील चंद,तहसील महामंत्री शिव बहादुर सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष श्याम दीक्षित,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संतोंष शुक्ला,लईक अहमद, अमित कुमार देव, हयातउल्ला नजमी,शिव कुमार वर्मा,घनश्याम शुक्ला,सोमदत्त द्विवेदी,रवीन्द्र शुक्ला,आशीष अवस्थी,शैलेन्द्र दीक्षित ,ललित मिश्रा, प्रशांत तिवारी सहित बिंदकी,जहानाबाद,औग,फतेहपुर,खागा,किशनपुर ,अमौली,जोनिहा,जाफरगंज,मलवां,चौडगरा आदि के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे ।
