फतेहपुर । शुक्रवार को जिला अस्पताल फतेहपुर पर नेकी की दवा बैंक का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरपी सिंह जी के द्वारा किया गया । आपके घर में भी उपयोग करने के बाद व एस्पायर होने से पहले यदि कोई दवा बचती है तो उसे फेंकने की जगह दवा बैक में दान करें ताकि किसी जरूरतमंद के यह काम आ सके ।

युवा विकास समिति संगठन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा जी ने बताया कि नि : शुल्क स्वास्थ् शिविर लगाकर,बैंक में उपलब्ध जिन दवाओं को चिकित्सक लिखेंगे,उसे मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा । नेकी_की_दवा बैक चलाने में शहर के स्कूल और कॉलेज संचालकों का सहयोग लिया जाएगा । आपके घर में जो दवाइयां बची हैं । उसे अपने बच्चे की मदद से स्कूल भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करा दें । स्कूलों से दवाइयां युवा विकास समिति के पास आ जाएंगी । जो बच्चे स्कूलों में दवा जमा कराएंगे उन्हें समिति की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आमतौर पर देखा जाता है कि बीमारी के बाद हम डॉक्टर को दिखाते हैं । दवाइयां लेकर घर आते हैं । लेकिन ठीक होने के बाद दवा का कोर्स पूरा नहीं करते हैं । दवाइयां घर में ही पड़ी रहती हैं । एक्सपायरी डेट निकलने के बाद दवाइयां खराब होती हैं फिर कूड़े में फेंकी जाती हैं । यदि समिति के बैंक में दवाइयां आ जाएंगी तो किसी जरूरतमंद के काम आएंगी । इससे पहले भी संगठन द्वारा नेकी की दीवार ,नेकी की रथ व नेकी का हौद के माध्यम से मनुष्य और जानवरों की सेवा कर रहे हैं ।
इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,सीएमएस RM गुप्ता ,जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा,मेराज खान,सुशील त्रिवेदी ,अमन दीक्षित विकास त्रिवेदी,ओम मिश्रा,रौनक आफताब खान, अभिषेक उपस्थित रहे ।
