फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में ए.एच.टी.यू. थाना फतेहपुर चाइल्ड लाइन 1098 फतेहपुर एवं श्रम विभाग के संयुक्त अभियान में दसवां मील जिंदपुर क्षेत्र में अलग-अलग वैशाली ढाबा,चौहान ढाबा,होटल सिगनेचर,अपना होटल एवं भदौरिया होटल में जागरूकता अभियान एवं बाल श्रम चिन्हांकन किया गया । जिसमें तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया । सभी बच्चो को सी डब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत कर उनके निर्देशन में चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
