बिन्दकी/फतेहपुर । गांव के विवाद गांव में ही निपटाने के उद्देश्य से सरकार की मंशा के अनुरूप बीती रात्रि तहसील बिन्दकी क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर थाना जाफरगंज में उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम की मौजूदगी में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने किया ।

उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने बताया कि रात्रिकालीन चौपाल का उद्देश्य गांव के विवादों का गांव में सुलझाना, सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है । गांव के पारिवारिक माहौल में ग्रामीणों के विवाद को आपसी वार्ता करके समझौता कराए जा रहे हैं । चौपाल के जरिए आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है ।
उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन चौपाल खासतौर से पारिवारिक विवाद निस्तारण के लिए कारगर सिद्ध हो रही है । चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं को भी विस्तार से बताया जा रहा है ।
