– शेष 87 शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को दिया गया निर्देश- उपजिलाधिकारी ।
बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील समाधान दिवस का आयोजन पं. सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी में अपरजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम, तहसीलदार शशि भूषण मिश्र,एआरओ खाद्य एवं रसद मनोज उत्तम,मलवां खंड विकास अधिकारी पारुल कटियार की उपस्थिति में हुआ । समाधान दिवस में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । शेष 87 शिकायतों के त्वरित निस्तारण कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
आज प्राप्त शिकायतों में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 58 शिकायतें थीं । विकास से संबंधित 07 व अन्य 16 शिकायतें आई । जबकि स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग की शिकायतें निल रही ।
उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने बताया कि समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के सक्षम अधिकारियों को दी गई है । जिनसे मौके पर जाकर समस्याओं का निराकरण कराने को निर्देशित किया गया है ।
