कानपुर । रुमा स्थित पुलिस फायर स्टेशन पर फायर सर्विस अधिकारी के द्वारा युवाओं को फायर ब्रिगेड के बारे में प्रशिक्षित किया गया ।
बताते चलें कि अगलगी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन विभाग सौ दिन हर गांवों में एक-एक अग्नि सचेतक तैयार किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से निर्देश आ गया है कि ऐसे युवाओं को चिह्नित कर तीन दिन के अंदर ब्लाक और फिर चार दिन नजदीकी अग्निशमन केंद्रों पर प्रशिक्षित किया जाए किसी तरह की आग की घटना पर यह सचेतक सक्रिय रहेंगे । वह फायर बिग्रेड के बुलाने के अलावा आग की स्थिति से भी अवगत कराएंगे ।
प्रशिक्षण में शामिल लोगों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि यदि कहीं पर आग लगे तो उसकी तत्काल सूचना अग्निशमन केंद्र को दें । ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके ।
के के सिंह अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर अग्नि सचेतक योजना के तहत जनपद के एक ब्लाक से सौ लोगों को फायर सर्विस के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
बीपी सिंह ने बताया कि आग लगने की छोटी बड़ी घटनाएं रोकने को फायर ब्रिगेड की योजना,सचेतक शहर और गांवों में अग्निकांड की आपात स्थिति में दमकल कर्मियों को कभी-कभी वहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी न हाेने पर रेस्क्यू में समय लग जाता है । पुलिस मित्र की तरह सरसौल ब्लाक के गांवों में अग्नि सचेतक बनाए जा रहे है । जिन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है सभी युवाओं को अग्नि सचेतक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है ।
प्रशिक्षण के दौरान के. के. सिंह फायर ब्रिगेड सर्विस इंचार्ज, बीपी सिंह फायरमैन,जावेद अहमद लीडिंग फायरमैन, शशिकांत शर्मा फायरमैन, मिथिलेश साहू, मानसिंह, ब्रजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे ।
