फतेहपुर । बकेवर थाना पुलिस ने दबिश देकर थाना क्षेत्र के ग्राम बेंता कंजरनडेरा से बड़ी मात्रा में अवैध देसी अपमिश्रण शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद किया है । पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज थाना क्षेत्र के ग्राम बेंता कंजरनडेरा में आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर व पुलिस बल के साथ दबिस देकर मौके से 390 लीटर अपमिश्रित अवैध देशी शराब, बनाने के उपकरण 24 बड़े प्लास्टिक के ड्रमों में 23 कुंतल लहन बरामद किया गया है । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है । अपमिश्रित देशी शराब बनाने व बिक्री करने के आठ आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
दबिस देकर बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह,आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर,उपनिरीक्षक मुसाफा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक बकेवर प्रकाश दोहरे,हेड कांस्टेबल विशम्भरनाथ हेड कांस्टेबल अजमत अली,कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल राजेश कुमार,कांस्टेबल अंशुल कुमार,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल मो.अवैश,महिला कांस्टेबल दीक्षा व महिला कांस्टेबल ललिता शामिल रहे ।
