फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर संतोष राय के दिशा निर्देशन में मध्यस्थत (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए आज विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

आयोजित विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलो द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । राजेन्द्र सिंह चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्री प्रथ्वी पाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जुनैद मुजफ्फर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अनुभव द्विवेदी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर एवं धीरेन्द्र प्रताप अपर जिलाधिकारी न्यायिक फतेहपुर में उपस्थित रहे ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,संतोष राय के कुशल नेतृत्व में विशेष लोक अदालत का संचालन किया गया एवं महोदय द्वारा सम्बोधित किया गया कि विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौता/संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण किया जाता है । सभी न्यायिक अधिकारियों (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को नियमानुसार कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा आरबीट्रेशन के वादों का निस्तारण के निर्देश दिये गए ।
उपरोक्त विशेष लोक अदालत में संतोष राय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया ।
राजेन्द्र सिंह-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया ।
विनोद कुमार चैरसिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया । उक्त विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के कुल 06 वादों का निस्तारण किया गया ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर संतोष राय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारियों एवम मीडियाकर्मियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवम सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
