बिन्दकी/फतेहपुर । देवर भाभी के प्रेम संबंधों में बाधक बन रही वृद्ध महिला को उसके बेटे ने भाभी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने युवक तथा उनकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया । देवर भाभी ने वृद्ध महिला की हत्या करना कबूल किया । पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए सामान के साथ दोनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया ।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव में वृद्ध महिला रामश्री देवी पत्नी जागेश्वर सिंह की हत्या हो गई थी । बीते दिन शनिवार की सुबह वृद्ध महिला की हत्या की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया था देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई थी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी ।
घटना की स्थिति देखकर पुलिस को पहले से अंदाजा था कि कोई निकट का खास व्यक्ति इस हत्या में शामिल है । इसी आधार पर पुलिस ने शुरू से ही परिजनों से ही गहनता से पूछताछ शुरू कर दी थी । वृद्ध महिला के पुत्र संतराम तथा संतराम की भाभी कामिनी सिंह से अलग-अलग पुलिस ने पूछताछ की । पहले तो दोनों ने घटना करने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने कई बिंदुओं को लेकर दोनों से पूछताछ की तो आखिर में दोनों टूट गए और हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर लिया । पुलिस के अनुसार संतराम तथा उसकी भाभी कामिनी सिंह के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे । संतराम का बड़ा भाई बाहर प्राइवेट नौकरी करता है और बहुत कम गांव आता है । संतराम की मां राम श्री देवी को संतराम तथा उसकी भाभी कामिनी सिंह के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी थी और इस बात को लेकर वह नाराज रहती थी वह संतराम तथा उसकी भाभी कामनी सिंह ने प्रेम संबंध में बाधक बन रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी । पुलिस ने रविवार की सुबह हसनापुर गांव से दोनों आरोपियों संतराम तथा उसकी भाभी को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयोग की जाने वाली बसूली तथा लकड़ी की मुंगरी भी बरामद करने में सफलता हासिल किया है । कानूनी कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया ।इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक ने बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा जोनिहा चौकी इंचार्ज महेश सिंह की उपस्थिति में वृद्ध महिला की हत्या की घटना का खुलासा किया और बताया कि दोनों आरोपी युवक तथा उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है ।
