फतेहपुर । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की मासिक बैठक कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर समितियों के गठन पर भी विस्तार से चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि पूर्व की बैठक में निर्णय लिया गया था की मासिक बैठक के माध्यम से रूपरेखा बनाकर एक माह के अंदर संगठन के कार्यों की समाज के लोगों को विस्तृत जानकारी देते हुए उसके स्वरूप को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस ओर विशेष ध्यान देकर संगठन को ब्लॉक स्तर पर गठित करने के लिए मेहनत करें ।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की कार्यों को ब्लॉक स्तर तक गठित करने की आवश्यकता है जिससे सुदूर क्षेत्र में रहने वाले वैश्य परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके ।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य नरेंद्र गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितार्थ कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ आम व्यापारी भी ले सकता है ।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा हो तो वह उन से सीधा संपर्क करके समस्या बता सकते हैं जिनका निराकरण कराया जाएगा ।
युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिब्बल ने कहा कि कुछ समय बाद हाई स्कूल इंटरमीडिएट तथा स्नातक परीक्षा के परिणाम आने वाले हैं इसलिए व्हाट्सएप पर युवाओं के उत्साह हेतु पूर्व की भांति इस वर्ष भी वह सिम में दागियों का अभिनंदन समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा ।
बैठक का संचालन चंद्रप्रकाश गुप्त ने करते हुए आगामी नगर पालिका परिषदों के चुनाव में संगठन की भूमिका को लेकर विचार व्यक्त किए ।
बैठक में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कविता रस्तोगी,वेद प्रकाश गुप्त,धर्म नारायण गुप्त,अमित शरण बॉबी,दिलीप मोदनवाल, मनोज सोनी,आशीष अग्रहरी,विनय गुप्ता फौजी,सत्येंद्र अग्रहरि ,विनोद मोदनवाल,अमित गुप्ता,गुड्डू मोदनवाल आदि मौजूद रहे ।
