फतेहपुर । नगरपालिका परिषद के भिटौरा रोड स्थित निर्माणाधीन पार्क में जिलाधिकारी की अगुवाई में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे,मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,प्रभागीय वन निदेशक रामानुज त्रिपाठी,अपरजिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह,उपजिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्या एवं नगरपालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह,पर्यावरण समिति के नामित सदस्य संयोजक नमामि गंगे शैलेंद्र शरन सिम्पल द्वारा पाम के वृक्षों का रोपण किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी, पर्यावरण समिति के नामित सदस्य शैलेंद्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे एवं समस्त वन कर्मी तथा नगर पालिका परिषद का स्टाफ मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा विभाग के विभिन्न पशु चिकित्सालयों में एस0पी0 तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में 175 विभिन्न प्रजातियो के पौधों का रोपण कराया ।
