फतेहपुर । जनपद के शहीद स्मारक बावनी इमली खजुहा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया । समाजसेवी और वन विभाग के कर्मचारियों के संयुक्त तत्वाधान में पौधे रोपित किए गए ।
रविवार को जिले के शहीद स्मारक पारादान खजुहा स्थित बावनी इमली में युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया । क्षेत्रीय वन दरोगा श्रवण शुक्ला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ।
आलोक गौड़ ने कहा स्वच्छ और संतुलित वातावरण के लिए पौधे लगाना जरूरी है । प्राण वायु बचे इसके लिए एक ही उपाय है की अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाए । यहां पौधे लगाने से अधिक संरक्षण पर जोर दिया गया ।
वन दरोगा रवींद्र कुमार,भाजपा सेक्टर प्रमुख शिवशंकर सिंह परिहार,अमरदीप त्रिपाठी,सोनू,संकठा सिंह परिहार रहे ।
इसी तरह देवमई विकासखंड की ग्राम पंचायत बकेवर बुजुर्ग में भी वृक्षारोपण पंचायत भवन कै पास किया गया । वृक्षारोपण के मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे ।
