बिन्दकी/फतेहपुर । नवांगतुक उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद हमारे संवाददाता रवीन्द्र त्रिपाठी से बात करते कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना है ।
उन्होंने ने कहा कि वह काम पर विश्वास है । उपजिलाधिकारी ने तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों से निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सहयोग करने की अपेक्षा की है ।
गत दिवस जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बिन्दकी उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर अपर उपजिलाधिकारी प्रथम फतेहपुर अंजू वर्मा जी की नियुक्ति किया है और उनके स्थान पर अवधेश कुमार निगम की नियुक्ति अपर उपजिलाधिकारी प्रथम फतेहपुर के पद पर किया है ।
