फतेहपुर । भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा तानाशाह कांग्रेस सरकार द्वारा 25 जून 1975 में लगाए गए । आपातकाल के विरोध में पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया । साथ ही साथ लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस सरकार का कच्चा चिट्ठा मुख्य अतिथियों द्वारा खोला गया । आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में युवामोर्चा ने बताया । मुख्य अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी मूलचंद सिंह पटेल एवं विमल सिंह ने युवाओं को बताया कि किस प्रकार घरों से लोगों को उठा कर जबरन जेल में ठूंसा जा रहा था । कैसे खेती कर रहे किसान को उठा कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा था । किस प्रकार मूल अधिकारों की हत्या कांग्रेस अपने आप को सत्ता में काबिज रखने के लिए कर रही थी ।
उन्होंने बताया कि वह एक समय ऐसा था जब केवल इंदिरा गांधी का नाम विरोध में लेने पर ही राष्ट्रद्रोह लग जाया करता था ।
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे दुर्गेश शुक्ला ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही कांग्रेस मौजूदा समय में अस्तित्व विहीन होने की दिशा में है तथा प्रखर राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत भारतीय जनता पार्टी समाज की सेवा में तत्पर है । उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा ही समाज को सही दिशा एवं दशा प्रदान करने में सक्षम है ।
वहीं जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने भी भाजपा ही देशहित के लिए सही है तथा कांग्रेस को घरवाद की पार्टी करार देते हुए भ्रष्टाचारियों का दल बताया ।
वही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि लोकतंत्र की हत्या का वह काला दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता है । यह केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सत्तालोभियों के लिए परिचायक था । वर्तमान समय में प्रखर राष्ट्रवादी युवा शक्ति ही भाजपा के साथ है और आगे भी साथ ही रहेगी । मंच का कुशल एवं सफल संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कुलदीप मौर्य,जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे,गौरव अग्रहरी,जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी ,सुयश अंबेडकर,नीरज यादव,हिमांशु त्रिपाठी,आयुष अग्रहरी, गौरव अग्रहरी,शिवम ओमर,किशन शुक्ला,हिमांशु सिंह,संदीप त्रिवेदी,रोहित मौर्य,अश्वनी,अतुल निषाद,सचिन विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी,अजीत भदौरिया,तुसार अवस्थी, मनीष दुबे, सत्यम अग्रवाल,शशांक ओमर,रणवीर द्विवेदी,यश गुप्ता आदि तमाम युवा साथी मौजूद रहे ।
