बिन्दकी/फतेहपुर । बिंदकी नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस बल के साथ उपपुलिस अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने पैदल मार्च कर नगरवासियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया ।
आज उपपुलिस अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बिन्दकी थाना कोतवाली बिन्दकी प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव व पुलिस बल के साथ नगर का पैदल मार्च किया और नगर में अमन-चैन कायम रखने की लोगों से अपील किया ।
पैदल मार्च में उपपुलिस अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव,एसएसआई राजेश कुमार सिंह ,बिंदकी क़स्बा प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित नारायण तिवारी, खजुहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी,सरकंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामू यादव,जोनिहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश सिंह,उपनिरीक्षक संजय सिंह व उपनिरीक्षक विनोद सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
