फतेहपुर । चांदपुर थाना पुलिस ने आज एक अभियुक्त को मय देशी तमंचा के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थानाध्यक्ष चांदपुर किशन सिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ गस्त करते समय एक अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र स्व सजीवन उर्फ राम सजीवन निवासी ग्राम सबादा थाना पैलानी जनपद बांदा को एक अदद देसी तमंचा 12 बोर व 3 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।
