फतेहपुर । न्यायपंचायत करनपुर के कम्पोजिट विद्यालय पहाड़ीपुर में मासिक शिक्षक संकुल बैठक एआरपी विजय द्विवेदी के नेत्तृत्व में आयोजित की गई ।
एआरपी विजय द्विवेदी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी ।
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष शिक्षण करने,
स्कूल रेडीनेस की सप्ताहवार गतिविधियां संचालित करने, पुस्तकालय/रीडिंग कार्नर सुव्यवस्थित,सक्रिय रूप से संचालित व अभिलेख अद्यतन करने शिक्षण योजना,
शिक्षण अधिगम सामग्री,
गणित विज्ञान किट,
गतिविधियों का शिक्षण में उपयोग करने प्रमुख हैं ।
संकुल शिक्षक पवन अग्निहोत्री ने शिक्षक डायरी,
निपुण लक्ष्य,
नवीन नामांकन आदि पर चर्चा की ।
शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया सभी शिक्षक संकुल सदस्यों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर डीसीएफ भरा गया ।
बैठक में समस्त शिक्षक संकुल सदस्य,न्यायपंचायत करनपुर के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित रहें । जिनमे मुख्य रूप से शकीला बेगम,नवनीत मिश्र,पूजा तिवारी,पवन उत्तम आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
