फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार संकल्प सफल बनाने हेतु जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों व कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर एवं संगम प्रा० आई.टी.आई लखनऊ,बाईपास,फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में 29 जून, 2022 को संगम प्रा० आई.टी.आई. लखनऊ, बाईपास फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें प्रदेश स्तर की लिंक मैनपावर सोल्यूशन्स,प्रा.लि. मोहाली,पंजाब,पुखराज हेल्थकेयर प्रा० लि०,कानपुर एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स,अहमदाबाद के अन्तर्गत फ्यूजी सिल्वर टेक,अहमदाबाद,मदरसन सूमी सिस्टम लि0 अहमदाबाद ,पी०पी०ए०पी० आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित के किया जायेगा । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल,इंटर,स्नातक,आई.टी.आई. / डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 40 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र/स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो । रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु दिनांक 29/06/2022 कार्यालय से सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
नोट – दिनांक 29 जून 2022 को आयोजित रोजगार मेले में महिलाओं हेतु 200 सीटे अलग से निर्धारित है कृपया अधिक से अधिक महिलाए रोजगार मेले में प्रतिभाग करें ।
