फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री संतोष राय की अध्यक्षता में आज आगामी विशेष लाक अदालत 03 जुलाई 2022 के सफल आयोजन एवं आरबीट्रेशन के निष्पादन वादो के अधिकाधिक निस्तारण के सम्बन्ध में समस्त फाइनेनस कम्पनियों के साथ बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्री मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री अमित कुमार निगम एच0डी0एफ0सी0 लीगल एडवाइस मैनेजर,श्री सय्यद नाजिस रज़ा लीगल एडवाइस मैनेजर,श्री अमित कुमार तिवारी लीगल एडवाइस मैनेजर,श्री शिवबरन सिंह मैनेजर श्री राम ट्रान्सपोर्ट फाइनेन्स कम्पनी,श्री संजय शुक्ला ब्रान्च मैनेजर श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेन्स लिमिटेड,श्री अजय गुप्ता लीगल एडवाइजर,श्री अशीष कुमार सिंह इण्डसन्ड लीगल मैनेजर, श्री आशुतोष मिश्रा लीगल एडवाइस मैनेजर उपस्थित रहे ।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया कि आरबीट्रेशन के सम्बन्ध में आयोजित विशेष लोक अदालत 03 जुलाई 2022 का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है जो कि जनहित से जुडा है ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी विशेष लोक अदालत 03 जुलाई 2022 के लिए आप अपने स्तर से पक्षकारों से सम्पर्क कर नियमानुसार जो भी लाभ उन्हे दिया जा सकता है उससे उन्हे सूचित करे एवं न्यायालय में लम्बित आरबीट्रेशन के निष्पादन वादो का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण कराने का प्रयास करे । ऐसे मामले जिसमें न्यायालय में लम्बित ऐसे मामले जिनमें पक्षकार/ऋणी का पता सही अकिंत न होने के कारण ऋणी पर तामिला नही हो पा रहा है उक्त की दशा में फाइनेन्स कम्पनी सम्बन्धित न्यायालय में वाद वापसी की प्रक्रिया के लिए कार्यवाही कर सकते है एवं यदि भविष्य में ऋणी का सही पता मिलता है तो उक्त दशा में ऋणी के विरूद्ध नया वाद दाखिल कर सकते है । आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के समय ऋणी से टोकन मनी लेकर एक निश्चित समयान्तराल के अन्तर्गत शेष धनराशि प्राप्त किया जा सकता है ।
