फतेहपुर । उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 को सकुशल,शांतिपूर्वक,नकलविहीन,सुचितापूर्ण,पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उ०प्र० बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 को नकलविहीन,सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण करके सभी व्यवस्थाओं को देख ले जैसे-विद्युत,पानी,शौचालय आदि की व्यवस्था सुद्रण तरीके से करा लें और सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता की जांच अवश्य कर ले । परीक्षा कक्ष में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मोबाइल लेकर नही जाएगा ।
परीक्षा केन्द्र में केन्द्र व्यवस्थापक,पर्यवेक्षक,स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नही है । परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए । परीक्षा केंद्रों में तलासी के समय परीक्षा केन्द्र से ही अभ्यर्थियों को मास्क दिया जाए ।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज होगी । परीक्षा केंद्रों में लगाये गए अधिकारियों/कर्मचारियों को बिना परिचय पत्र के अनुमति न दी जाए । परीक्षा केंद्रों में मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पूर्णतया वर्जित रहेगा । उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र नियमानुसार सभी कार्यवाही पूर्ण करते हुए समय से परीक्षा केंद्रों में पहुचाये ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराकर ही प्रवेश दिया जाए महिला परीक्षार्थियों को महिला कर्मचारी व पुलिस बल द्वारा ही किया जाए । परीक्षा केन्द्र में शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है । परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान फोटोकॉपी मशीन आदि की दुकाने बंद करा दी जाए ।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उ0प्र0 बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई 2022 को दो पालियो में,
प्रथम पाली पूर्वाह्न-09:00 बजे से 12:00 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न-02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी ।
जनपद में 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है ।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी,स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
