फतेहपुर । भिटौरा विकास के मिर्जापुर भिटारी गांव में सरकारी गल्ला की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक प्राइमरी पाठशाला मिर्जापुर भिटारी में हुई । नोडल अधिकारी राम प्रसाद विश्वकर्मा खादी ग्राम उद्योग ,ग्राम पंचायत अधिकारी रामकृपाल,प्रधान मनोज कुमार मौर्य अवर अभियंता आरईडी भी रहे और हुसैनगंज थाने की फोर्स सहित थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह रहे उपस्थित शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने बैठक में तीनों मजरो के आए हुए लोगों से अपील की आप लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें जो अराजकता या अव्यवस्था करते हुए पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी कोटे का चयन सरिता देवी पत्नी राजेश रैदास का निर्विरोध हुआ 2:00 बजे अपराहन से होना था एक दूसरी महिला श्रीमती पत्नी पंचू 3:10 पर पहुंची तब तक कोटे का चयन सरिता देवी के पक्ष में हो चुका था दूसरी बार आज 27/6/2022 चयन प्रक्रिया हुई । पहली बार 16 जून 2022को चयन प्रक्रिया होनी थी लेकिन कोरम के अभाव में चयन प्रक्रिया नहीं हो पाई बैठक को स्थगित कर दिया गया था ।
