फतेहपुर । जिला मजिस्ट्रेट फ़तेहपुर के आदेश 24 जून 2022 के अनुपालन में मु0अ0स0-353/20 धारा -2/3 उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त भूमाफिया शेख एजाज अहमद सिद्दीकी उर्फ बॉक्सर पुत्र नसीर अहमद सिद्दीकी निवासी मो0 09 पनी थाना कोतवाली नगर जनपद फ़तेहपुर का थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न जगहों (चौफेरवा,माहपुर,उधन्नापुर,शेखपुर उनवा,बस्तापुर आदि) में अवैध रूप से आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई अचल संपत्ति की कुर्की गैंगेस्टर अधिनियम की धारा -14(1) के अंतर्गत की गई जिसकी कीमत सर्किल रेट 04 करोड़ 93 लाख 15 हजार रुपये है । जबकि मार्केट वैल्यू लगभग 10 करोड़ रुपये है । शेष प्रॉपर्टी की जप्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है ।
