कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज कार्यालय में प्रभात मिश्रा का कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया कर्मचारियों ने प्रभात मिश्रा के कार्यालय पहुंचने पर जोरदार नारो के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया और लड्डू भगवान को अर्पित किया उसके बाद अपर श्रमायुक्त एस पी शुक्ल ने बुके देकर सम्मानित किया और निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी ।
प्रभात मिश्रा ने अपने संबोधन मे जनपद के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और समस्त संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने कार्यालय की कोई भी समस्या से अवगत कराए उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर की कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार करके पूरे जोश के साथ मांगो के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी ।
स्वागत समारोह में रजनीश उपाध्याय आशीष यादव ओम नारायण विपिन सोनकर रूपसी बाजपेई ममता तिवारी कमलेश कुमार प्रमोद तिवारी आर के मिश्रा राजीव शुक्ला शैलेंद्र सिंह अवधेश शुक्ला सतीश दीक्षित दीनानाथ जैसवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।
